गढ़वा : छह माह पहले बना बांध भारी बारिश में टूटा, नक्षत्र वन का संपर्क मार्ग बंद

Updated:
विज्ञापन

छह माह पहले बना बांध बहा| Prabhat Khabar Network

रंका में भारी बारिश के कारण नक्षत्र वन जाने का रास्ता बंद हो गया है। छह महीने पहले बना बांध पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

रंका,गढ़वा . पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण रंका स्थित नक्षत्र वन पार्क में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है. पार्क जाने वाले मार्ग पर बना बांध तेज पानी के बहाव में टूटकर बह गया. इससे नक्षत्र वन का संपर्क मार्ग बाधित हो गया है और पार्क आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल

जानकारी के अनुसार, नक्षत्र वन में बने चेक डैम के ऊपर से लगातार पानी का बहाव हो रहा था. पानी का दबाव बढ़ने के कारण पार्क जाने वाले रास्ते पर बना बांध टूट गया. बताया गया कि बांध का निर्माण करीब छह माह पहले ही पूरा हुआ था. इतने कम समय में भारी बारिश के दौरान बांध के टूट जाने से निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: गढ़वा के खरौंधी में 16.57 करोड़ के 5 पुलों में खामियां - कहीं 25 फीट दरार तो कहीं धंसा एप्रोच, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

तेज बहाव से रास्ते का हिस्सा प्रभावित

बांध टूटने के बाद रास्ते का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया है. फिलहाल इस मार्ग से होकर नक्षत्र वन पहुंचना मुश्किल हो गया है. पार्क में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रास्ता बंद रहने के कारण परेशानी हो रही है.

ये भी पढ़ें: सोन जल समझौते से गढ़वा में जगी सिंचाई की नई उम्मीद. कधवन-इंद्रपुरी परियोजना को मिल सकती है रफ्तार

आवागमन बहाल कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त बांध की जल्द मरम्मत कराकर नक्षत्र वन का आवागमन बहाल कराने की मांग की है. साथ ही छह माह पहले तैयार हुए बांध के क्षतिग्रस्त होने की तकनीकी जांच कराने की भी मांग उठ रही है. लोगों का कहना है कि तकनीकी जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि बांध के निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन हुआ था या नहीं और पानी के संभावित दबाव को ध्यान में रखते हुए निर्माण की तकनीकी तैयारी कितनी पर्याप्त थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola