गढ़वा : अनुमंडलीय अस्पताल में अब स्त्री, शिशु और दंत रोग विशेषज्ञों की ओपीडी

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी | Prabhat Khabar Network

गढ़वा के अनुमंडलीय अस्पताल में अब स्त्री, शिशु और दंत रोग विशेषज्ञों की ओपीडी शुरू होगी। मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

गौरव पांडेय की रिपोर्ट बंशीधर नगर (गढ़वा ). अनुमंडलीय अस्पताल में अब सामान्य ओपीडी के साथ स्त्री रोग, शिशु रोग और दंत रोग विशेषज्ञों की ओपीडी भी शुरू होगी. अस्पताल में सभी प्रकार की सर्जरी शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है. इससे अनुमंडल क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है. यह जानकारी सोमवार को अस्पताल के उपाधीक्षक कक्ष में चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों के साथ हुई बैठक के बाद सिविल सर्जन सह अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ जान एफ केनेडी ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मरीजों को इलाज के लिए न जाना पड़े बाहर

बैठक में सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने चिकित्सकों को पूरी जिम्मेवारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी प्रकार की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाये, ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े.

समय पर ड्यूटी और ड्रेस कोड का पालन जरूरी

सिविल सर्जन ने चिकित्साकर्मियों को समय पर ड्यूटी करने और ड्रेस कोड का पालन करने समेत अन्य आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों को अस्पताल में आवश्यक दवाओं की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार दवाओं की व्यवस्था की जायेगी.

अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कराने की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही अन्य आवश्यक स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली की जायेगी. साथ ही किसी संस्था को पंजीकृत कराकर अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कराने की व्यवस्था की जायेगी.

ये भी पढ़ें: सोन जल समझौते से गढ़वा में जगी सिंचाई की नई उम्मीद. कधवन-इंद्रपुरी परियोजना को मिल सकती है रफ्तार

वार्ड में भर्ती मरीजों से भी मिले सिविल सर्जन

बैठक से पहले सिविल सर्जन ने अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से मरीजों के इलाज और उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की. बैठक में चिकित्सक सुचित्रा कुमारी, कुशल कांत, निधि सिंह, ऋषिका सिंह, अमित रंजन, शिशिर सिन्हा, संतोष कुमार, कैशर आलम, अबरार अंसारी, राहुल कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी उपस्थित थे.

अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी | Prabhat Khabar Network
अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola