Garhwa News: थाना दिवस में भूमि विवाद के 10 मामलों की सुनवाई, तीन का मौके पर ही समाधान
थाना दिवस पर मामले की सुनवाई करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
केतार थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में भूमि विवाद के 10 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से तीन का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
केतार,गढ़वा : केतार थाना परिसर में सोमवार को थाना दिवस का आयोजन अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में किया गया. थाना दिवस में भूमि विवाद से जुड़े कुल 10 मामलों की सुनवाई की गयी. इनमें से तीन मामलों का अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान कर दिया. वहीं, शेष मामलों में संबंधित पक्षों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद जांच-पड़ताल कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गयी.
आपके शहर में
दस्तावेजों की जांच कर निष्पक्ष समाधान का निर्देश
इस दौरान अंचल अधिकारी ने दोनों पक्षों की बात सुनी और विवादित भूमि से संबंधित दस्तावेजों की जांच की. उन्होंने आपसी सहमति और नियमों के आधार पर मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया.
अंचल अधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की जायेगी और नियमों के अनुसार उनका समाधान किया जायेगा.
मौके पर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, अंचल निरीक्षक सुलेमान अंसारी, एसआइ आदित्य कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए