1800118004 पर दूर करें एग्जाम व एडमिशन का टेंशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2014 10:50 AM
बोकारो: क्या आपने 10वीं या 12वीं बोर्ड दिया है? रिजल्ट या एडमिशन को लेकर टेंशन में हैं? तो आप 1800118004 पर डॉयल करें. यहां काउंसेलर आपकी मदद करेंगे. सीबीएसइ की ओर से पोस्ट एग्जाम सीबीएसइ वार्षिक काउंसेलिंग शुरू कर दी गयी है. यह दस जून तक चलेगी. काउंसेलर बच्चों को 10वीं व 12वीं कक्षा के […]
बोकारो: क्या आपने 10वीं या 12वीं बोर्ड दिया है? रिजल्ट या एडमिशन को लेकर टेंशन में हैं? तो आप 1800118004 पर डॉयल करें. यहां काउंसेलर आपकी मदद करेंगे. सीबीएसइ की ओर से पोस्ट एग्जाम सीबीएसइ वार्षिक काउंसेलिंग शुरू कर दी गयी है. यह दस जून तक चलेगी.
काउंसेलर बच्चों को 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम संबंधी मानसिक तनाव दूर करेंगे. गाइड करेंगे. इसके लिए बच्चे हेल्पलाइन टॉल फ्री नंबर 1800118004 पर संपर्क कर सकते हैं. सुबह आठ बजे से लेकर रात दस बजे तक चलनेवाली यह काउंसेलिंग पूरी तरह से फ्री होगी.
54 एक्सपर्ट, प्रिंसिपल और ट्रेनर काउंसेलर : काउंसेलिंग पैनल में सीबीएसइ के 54 एक्सपर्ट, प्रिंसिपल और ट्रेनर काउंसेलर शामिल हैं. ये विशेषज्ञ बच्चों को परीक्षा, नामांकन और उनके मानसिक तनाव को दूर करेंगे. इसमें 44 एक्सपर्ट भारत और दस काउंसेलर नेपाल, यूएई, कुवैत और साउदी अरब के होंगे.
विशेष बच्चों के लिए खास व्यवस्था : सीबीएसइ की ओर से स्पेशली एबल्ड चिल्ड्रेन के लिए भी खास व्यवस्था की गयी है. उनके लिए स्पेशल काउंसेलिंग की जायेगी. इसमें स्पेशल बच्चों को परीक्षा के परिणाम को लेकर होने वाले तनाव को दूर किया जायेगा. साथ ही उन्हें एडमिशन, पाठय़क्रम संबंधी मार्गदर्शन दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










