बोकारो : पकौड़ी बेचनेवाली महिला से बात करेंगे प्रधानमंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jul 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

बांसतोड़ा गांव के बाजार में ठेला लगाती है सावित्री देवी झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशनल सोसाइटी के सखी मंडल से जुड़ी हैं बोकारो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी योजना के लाभुकों से बात कर फीडबैक ले रहे हैं. इसी क्रम में नौ जुलाई को सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं से बात करेंगे. बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड […]
विज्ञापन
बांसतोड़ा गांव के बाजार में ठेला लगाती है सावित्री देवी
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशनल सोसाइटी के सखी मंडल से जुड़ी हैं
बोकारो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी योजना के लाभुकों से बात कर फीडबैक ले रहे हैं. इसी क्रम में नौ जुलाई को सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं से बात करेंगे.
बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड की बांसतोड़ा पंचायत के बांसतोड़ा गांव की सावित्री देवी से बात कर स्वावलंबन के क्षेत्र में सफलता की बात करेंगे. सावित्री देवी स्थानीय बाजार में ठेला लगा कर पकौड़ा बेचती है. सावित्री दो साल से दुकान लगा कर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहयोग कर रही हैं.
वह झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की सखी मंडल से जुड़ी हैं. दो साल पहले उन्होंने सखी मंडल से कर्ज लेकर कारोबार शुरू किया था. सावित्री देवी के अलावा जेएसएलपीएस से जुड़ी तीन अन्य महिला भी प्रधानमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात करेगी.
जरीडीह प्रखंड स्थित कमलापुर गांव की रानी मिस्त्री जयंती देवी, चातमटांड़ (अराजु पंचायत) की रानी मिस्त्री गुड़िया देवी व कसमार प्रखंड के मुंगो गांव (बगदा पंचायत) की प्रिंटिंग का काम करनेवाली वसुंधरा देवी भी प्रधानमंत्री से बात करेंगी. वार्ता कैंप दो स्थित एनआइसी केंद्र में होगी. वार्ता प्लेटफाॅर्म के लिए सभी का व्यक्तित्व विकास कराया जा रहा है. वार्ता के दौरान जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडल की 13 अन्य महिला भी उपस्थित रहेंगी.
ग्राम स्वराज योजना में जेएसएलपीएस निभा रहा है अहम किरदार
ग्राम स्वराज योजना फेज 02 में बैंक के सहयोगी के रूप में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशनल सोसाइटी अहम किरदार निभा रहा है. सोसाइटी से जुड़ी सखी मंडल के सदस्य व परिवार बैंक से जुड़ी योजना को लागू कराने में सहयोग दे रहा है. सोसाइटी ने 1619 लोगों को जनधन खाता के तहत खाता ओपेन कराया है.
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 9464 लोग व 2802 लोग को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा से जोड़ा गया. बताते चलें कि ग्राम स्वराज योजना 01 जून से 15 अगस्त तक चलेगी. ग्राम स्वराज योजना बोकारो के 367 गांव में चलाया जा रहा है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशनल सोसाइटी 252 गांव में योजना को सफल बनाने में बैंक का सहयोग कर रही है.
सोसाइटी के डीपीएम निशिकांत नीरज ने बताया : हमारी टीम गांव-गांव पहुंच गयी है. लोग 12 रुपये वाले बीमा को हाथों हाथ ले रहे हैं. बताया ग्राम स्वराज योजना फेज 01 में 941 लोग का अकाउंट खोला गया, 2572 लोग का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व 1104 लोग को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




