15 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गयी पीड़िता

पाकुड़/बोकारो : पाकुड़ की 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मौत शुक्रवार को बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. चार मई को उसके ननिहाल कांकोड़बोना में बच्चन मंडल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद बाथरूम में बांधकर केरोसिन डाल उसे आग के हवाले कर दिया था. गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल […]
पाकुड़/बोकारो : पाकुड़ की 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मौत शुक्रवार को बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. चार मई को उसके ननिहाल कांकोड़बोना में बच्चन मंडल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद बाथरूम में बांधकर केरोसिन डाल उसे आग के हवाले कर दिया था. गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उसे बोकारो जेनरल अस्पताल ले जाया गया था, जहां 15 दिनों तक मौत से संघर्ष करने के बाद पीड़िता ने दम तोड़ दिया. बोकारो के सेक्टर-चार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. पीड़िता का शव लेकर उसके मामा व चाची एंबुलेंस से पाकुड़ पुलिस के साथ गांव पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




