द्रौपदी मुरमू बनीं झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल

रांची : द्रौपदी मुरमू ने आज झारखंड की नौवीं राज्यपाल के रूप में शपथ ली. द्रौपदी मुरमू ओडिशा की आदिवासी राजनीतिज्ञ हैं. वह देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल हैं. झारखंड राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित एक समारोह में राज्य के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह ने द्रौपदी मुरमू को पद की शपथ दिलायी. […]
रांची : द्रौपदी मुरमू ने आज झारखंड की नौवीं राज्यपाल के रूप में शपथ ली. द्रौपदी मुरमू ओडिशा की आदिवासी राजनीतिज्ञ हैं. वह देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल हैं. झारखंड राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित एक समारोह में राज्य के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह ने द्रौपदी मुरमू को पद की शपथ दिलायी.
देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल मुरमू ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की. उन्होंने डॉ सैयद अहमद का स्थान लिया जिन्हें मणिपुर का राज्यपाल बनाकर वहां स्थानांतरित किया गया है.राज्य के पूर्व राज्यपाल डॉ सैयद अहमद को उनके शेष कार्यकाल के लिए मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली द्रौपदी मुरमू ओडिशा में दो बार रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रही हैं. वह भाजपा-बीजू जनता दल की ओडिशा में बनी गंठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




