हजारीबाग : सेप्टी टैंक में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
Hazaribagh News

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Hazaribagh News : हजारीबाग के कूद गांव में सेप्टी टैंक में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट 

Hazaribagh News : झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत कूद गांव में आज यानी 27 मई बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. सेप्टी टैंक में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. 

एक-एक कर टैंक में गिरते चले गए परिवार के सदस्य

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य किसी काम के दौरान सेप्टी टैंक के संपर्क में आए और एक-एक कर उसमें गिरते चले गए. हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद गांव में पसरा मातम

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजन सदमे में हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं घायल का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है.

यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola