स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर होगी बहाली, 30 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हजारीबाग. स्वास्थ्य विभाग, हजारीबाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत संविदा आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बहाली के तहत एएनएम, स्टाफ नर्स, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन, ब्लॉक डाटा मैनेजर, ऑक्सीजन ऑपरेटर, काउंसलर, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर, हॉस्पिटल अटेंडेंट, सेनेटरी अटेंडेंट, जिला कार्यक्रम समन्वयक, एसटीएस, एसटीएलएस, टीबी-एचआईवी सुपरवाइजर, अकाउंटेंट समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े कई पद शामिल हैं.
डीडीसी रिया सिंह ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे. अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, पदवार रिक्ति एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करने की सलाह दी गयी है.जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने योग्य अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और समय रहते आवेदन करने की अपील की है. विभाग का कहना है कि इन नियुक्तियों से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जयनारायण
जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










