डीएवी पब्लिक स्कूल में योग व स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

Author Jaynarayan|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

डीएवी के छात्र स्वच्छता अभियान में शामिल | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के डीएवी पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब के सहयोग से योग, संवाद और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को अनुशासन और स्वास्थ्य का महत्व बताया गया।

विज्ञापन

हजारीबाग. डीएवी पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब हजारीबाग के सहयोग से शुक्रवार को योग, संवाद एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना था. शुरुआत योग एवं ध्यान सत्र से हुई, जिसमें छात्रों ने नियमित योग के महत्व को समझा. इसके बाद संवाद सत्र में रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वास्थ्य, अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विद्यार्थियों से चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर छात्रों ने साफ-सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण बनाये रखने का संदेश दिया. प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और स्वच्छता सभ्य समाज की पहचान. ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं. मौके पर रोटरी क्लब के दिलीप कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद, सुबोध कुमार सिन्हा, मंदीरा गुप्ता व संदीप पाल मौजूद थे. कार्यक्रम का समन्वय सुनील कुमार बरनवाल और बिनोद कुमार पंडा ने किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola