रघुवर दास चुने गये झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री, 28 को लेंगे शपथ

रांची : भाजपा विधायक दल की हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में विधायक दल में आम सहमति से रघुवर दास को विधायक दल का नेता चुना गया. वे अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. विधायक दल के नेता के रूप में रघुवर दास के नाम का प्रस्ताव नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया, जिसका […]
उन्होंने कहा कि हम रघुवर दास को अपने विधायक दल का नेता घोषित करते हैं और मैं अपनी ओर से और अपने सहयोगियों की ओर से उन्हें बधाई देता हूं. रघुवर दास के नेतृत्व में पूरी ताकत से सुशासन लाया जायेगा. सूत्रों के अनुसार पार्टी की ओर से राजभवन फैक्स कर रघुवर दास को अगला नेता चुने जाने की सूचना दे दी गयी है. रघुवर दास ने आज शाम चार बजे राज्यपाल डॉ सैयद अहमद से मिल कर उन्हें विधायकों की सूची सौंप कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. साथ ही सरकार गठन को लेकर तमाम औरपचारिक्ताएं पार्टी की ओर से पूरी की जा रही है. सूत्रों का यह भी कहना है कि दास आज शाम तक पार्टी हाई कमान से मिलकर सरकार के भावी स्वरूप पर चर्चा के लिए दिल्ली रवाना हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




