बच्चा चोर के संदेह में विक्षिप्त को पेड़ में बांध कर पीटा

Updated at : 09 Sep 2019 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चा चोर के संदेह में विक्षिप्त को पेड़ में बांध कर पीटा

चान्हो : चान्हो थाना क्षेत्र के बलथरवा गांव में बच्चा चोर के संदेह में भीड़ द्वारा एक विक्षिप्त व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है.सूचना मिलने पर पीसीआर के जवान मौके पर पहुंचे और विक्षिप्त को भीड़ से मुक्त कराकर इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. पिटाई से 40 […]

विज्ञापन
चान्हो : चान्हो थाना क्षेत्र के बलथरवा गांव में बच्चा चोर के संदेह में भीड़ द्वारा एक विक्षिप्त व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है.सूचना मिलने पर पीसीआर के जवान मौके पर पहुंचे और विक्षिप्त को भीड़ से मुक्त कराकर इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. पिटाई से 40 वर्षीय विक्षिप्त का हाथ टूट गया है. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद रिम्स रेफर किया गया है. घटना रविवार दिन के तीन बजे की है.
बताया जा रहा है विक्षिप्त व्यक्ति गांव के निकट घूम रहा था. संदेह होने पर किसी ने उससे पूछताछ की, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. इस दौरान उसने पूछताछ करने वाले व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की. इसके बाद वहां जमा हुए ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बच्चा चोर के संदेह में पेड़ में बांध कर उसकी पिटाई शुरू कर दी.
बाद में किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर वहां पहुंचे पीसीआर के पुलिस कर्मी विक्षिप्त को अपने कब्जे में ले लिया. जानकारी के अनुसार विक्षिप्त व्यक्ति को कई दिनों से इस क्षेत्र में घूमते देखा जा रहा था. वह संभवतः उड़िया भाषा में बोलता है. उसके माथे व पीठ पर चोट का निशान है.
एक सप्ताह के अंदर तीसरी घटना : चान्हो में एक सप्ताह के अंदर विभिन्न गांवों में भीड़ द्वारा बच्चा चोर के संदेह में अंजान लोगों के साथ मारपीट की यह तीसरी घटना है. यहां बच्चा चोरी की अफवाह में पहले चोरेया, फिर ताला व अब बलथरवा गांव में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है.
चान्हो थाना क्षेत्र के बलथरवा गांव में रविवार को हुई घटना
मारपीट में विक्षिप्त का हाथ टूटा, पीसीआर ने रिम्स भेजा
बच्चा चोरी का फर्जी वीडियो वायरल
रांची. इधर, धुर्वा पुलिस ने बच्चा चोरी से संबंधित अफवाह वाला वीडियो व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल करने पर दो ग्रुप एडमिन को हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में हिदायत देकर दोनों को छोड़ दिया गया़ जानकारी के अनुसार धुर्वा इलाके में एक बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था़ वीडियो में दिख रहा है कि ग्रुप एडमिन जो पूछता था बच्चा वही बोलता था़
बताया जा रहा है एडमिन ने खुद ही ग्रुप में वीडियो वायरल किया था. वैसे सीआइडी की टीम भी सभी ग्रुप पर नजर रखे हुए है़ वीडियो वायरल होते ही सीआइडी ने वरीय पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी़ इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर धुर्वा पुलिस ने ग्रुप एडमिन को हिरासत में लिया़ जांच में पता चला कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola