रांची : फर्जी दस्तावेज पर रिम्स में नामांकन लेने आया छात्र पीआर बांड पर छूटा

रांची : रिम्स में पीजी इएनटी में फर्जी दस्तावेज के आधार पर एडमिशन लेने आये छात्र अनुराग चक्रवर्ती को गुरुवार को बरियातू पुलिस ने हिरासत में लिया था. मामले की जांच के बाद उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. डीएसपी दीपक पांडेय ने बताया कि अनुराग चक्रवर्ती से एडमिशन के नाम पर 15 लाख […]
रांची : रिम्स में पीजी इएनटी में फर्जी दस्तावेज के आधार पर एडमिशन लेने आये छात्र अनुराग चक्रवर्ती को गुरुवार को बरियातू पुलिस ने हिरासत में लिया था. मामले की जांच के बाद उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. डीएसपी दीपक पांडेय ने बताया कि अनुराग चक्रवर्ती से एडमिशन के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी की गयी है. वह खुद पीड़ित है. इस मामले की जांच की जायेगी. जांच में यदि अनुराग दोषी पाया जाता है, तो उसे गिरफ्तार किया जायेगा. गौरतलब है कि दीपक, अजीत कुमार व उदय सिंह ने उससे रुपये की ठगी की थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




