ePaper

मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 23 Apr 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

मझिआंव के रामपुर से हथियार खरीदकर रंका में बेचने आये थे अपराधी रामपुर में एक घर में चल रहा था हथियार बनाने का कारखाना रंका : रंका पुलिस ने चुनाव के ठीक एक सप्ताह पूर्व मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए हथियारों के जखीरा के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल […]

विज्ञापन

मझिआंव के रामपुर से हथियार खरीदकर रंका में बेचने आये थे अपराधी

रामपुर में एक घर में चल रहा था हथियार बनाने का कारखाना
रंका : रंका पुलिस ने चुनाव के ठीक एक सप्ताह पूर्व मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए हथियारों के जखीरा के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. छापामारी में मिनी गन फैक्ट्री से छह देशी पिस्तौल, दो जिंदा गोली व हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार अपराधियों में गढ़वा थाना के फरठिया गांव के महताब आलम अंसारी, मोजाहिद अंसारी व मझिआंव थाना के रामपुर गांव का जनेश्वर विश्वकर्मा शामिल है.
रंका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो ने एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से गुप्त सूचना मिली थी कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से कुछ अपराधी हथियार बेचने के लिए रंका आने वाले हैं. इसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए इसके लिए एक टीम गठित किया गया. पुलिस टीम बाजार सब्जी मंडी पहुंचे. अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और दो अपराधी महताब आलम अंसारी व मोजाहिद अंसारी को सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया.
तलाशी के दौरान महताब आलम अंसारी के पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक मोबाइल व मोजाहिद अंसारी के पास से एक देशी कट्टा व एक मोबाइल बरामद हुआ. पूछताछ में दोनों ने अपराधियों ने बताया कि उन्होंने इन हथियारों को मझिआंव थाना के रामपुर निवासी जनेश्वर विश्वकर्मा के यहां से खरीदे हैं.
इसे वे रंका में बेचने के लिए लाये हैं. उन्होंने बताया कि जनेश्वर विश्वकर्मा अपना घर में ही हथियार बनाता और बेचता है. पुलिस उसकी निशानदेही पर जनेश्वर विश्वकर्मा के घर रामपुर गांव पहुंची. वहां जनेश्वर विश्वकर्मा के घर से तीन देशी कट्टा व भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया. इसमें भांथी पंखा, सड़सी, रेती, हेक्सा ब्लेड, हथौड़ा, छेनी, अर्द्धनिर्मित ट्रेगर गार्ड, लोहे का चादरा सहित अन्य सामग्री शामिल है. पुलिस ने मौके से ही जनेश्वर विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया.
एसडीपीओ ने बताया कि तीनों अपराधी पूर्व में गढ़वा, चिनिया व मझिआंव थाना क्षेत्र में लूटपाट तथा आर्म्स ऐक्ट में जेल जा चुके हैं. एसडीपीओ ने बताया कि हथियारों की तस्करी के पीछे एक गिरोह है, जो हथियार बेचने का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि पहले भी हथियारों के साथ गिरफ्तारियां हो चुकी है. इस मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, रंका थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, मझिआंव थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआइ चिंतामण रजक भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola