T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज, फ्लाइट टिकट महंगे; फैंस के लिए स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम सज कर तैयार, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है. अहमदाबाद जाने वालों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है. स्थिति ये है कि हवाई सफर महंगा हो गया है. रेलवे को स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ रही है.

विज्ञापन

T20 World Cup Final: मुंबई-अहमदाबाद का हवाई किराया आमतौर पर लगभग 3,000 रुपये होता है जो अब बढ़कर 15000 से 17000 रुपये हो गया है. गुजरात टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी’ के चेयरमैन मनीष शर्मा ने कहा, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और दूसरे शहरों से आने वाली उड़ानों के किराए में काफी बढ़ोतरी हुई है. शर्मा ने कहा कि नयी दिल्ली से अहमदाबाद की उड़ान का किराया अभी लगभग 14000 रुपये है जबकि बेंगलुरु-अहमदाबाद का किराया भी लगभग 13000 रुपये हो गया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली से साबरमती स्पेशल ट्रेन

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी अहमदाबाद का रूख कर रहे हैं. यात्रा की बढ़ती मांग के कारण भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन शुरू की हैं. 19 कोचों वाली विशेष ट्रेन आज रात 11:45 बजे नयी दिल्ली से रवाना होकर दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर के रास्ते कल दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी.

बांद्रा टर्मिनस से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे ने मुंबई से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. मुंबई सेंट्रल ने कहा- टी20 पुरुष विश्व कप फाइनल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल किराए पर एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें ऑन डिमांड बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद के बीच चलेंगी.

शाम 7 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार शाम 7 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टॉस 6:30 बजे होना है.

ये भी पढ़ें: सस्पेंस खत्म, पता चल गया कैसी होगी फाइनल की पिच? जानिए किसको मिलेगा इसका फायदा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola