जेवीएम का राज्य व्यापी धरना 28 को

गोड्डा: राज्य में बिजली व पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जेवीएम ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है. गुरुवार को पोड़ैयाहाट विधायक सह जेवीएम के महासचिव प्रदीप यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाये जाने का […]
गोड्डा: राज्य में बिजली व पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जेवीएम ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है. गुरुवार को पोड़ैयाहाट विधायक सह जेवीएम के महासचिव प्रदीप यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.
बैठक में श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाये जाने का निर्देश दिया. 28 जून को बिजली के मुद्दे पर राज्य के सभी विद्युत सब-डिवीजन में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में लूट का आलम है. आधे से अधिक ट्रांसफारमर जले हुए हैं, लेकिन उनको बदला नहीं जा रहा है. सात जुलाई को राज्य के सभी जिलों में डीएम कार्यालय का घेराव किया जायेगा. जिले के सभी प्रखंडों के नेता व कार्यकर्ता वहां जुटेंगे. बिजली व पानी की समस्या सहित किसान एवं मजदूरों की समस्या को प्रमुखता से उठाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




