कोडरमा से बोरे में मिला लापता महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
koderma news

मौके पर पहुंची पुलिस

Koderma News: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में दो दिन से चल रहे मामले में लापता महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. मायके वालों ने पहले से ही पति पर हत्या का आरोप लगाया था, जो घटना के बाद से फरार है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित तिलैया बस्ती साईं फैक्ट्री के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के लापता होने और कथित तौर पर उसके पति के द्वारा हत्या किए जाने के मामले ने सोमवार को नया मोड़ लिया. लापता महिला का शव बोरे में बंद थाना क्षेत्र के रांची पटना रोड स्थित सतपुलिया के पास से तिलैया पुलिस ने बरामद किया है. मृतका की पहचान प्रीति सोनी मूल निवासी राजधनवार गिरिडीह निवासी के रूप में हुई है.  

पति पर हत्या का आरोप, फरार है आरोपी

महिला की हत्या का आरोप दो दिन से मायके वाले उसके पति पर ही लगा रहे थे. घटना के बाद से ही आरोपी पति बेंगाबाद गिरिडीह निवासी पवन सोनार फरार है. पुलिस उसकी और महिला के साथ तीन वर्षीय बच्ची की तलाश कर रही थी. इस बीच महिला का शव बरामद हुआ है. 

शनिवार को मिली थी हत्या की सूचना

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम तिलैया पुलिस को प्रीति के मायके वालों ने सूचित किया कि उनकी बेटी की हत्या दामाद ने ही मसाला पीसने वाले सीलपट से वार करके कर दी है. सूचना पर तिलैया पुलिस तिलैया बस्ती स्थित किराए के मकान में पहुंची, पर मौके पर न महिला मिली थी और न ही उसका पति. ऐसे में पुलिस वापस आ गई थी. 

मां ने दर्ज कराया था केस

रविवार को राजधनवार से पहुंची विवाहिता की मां सोनू देवी ने अपने दामाद पर ही बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए थाना में केस दर्ज कराया था. सोनू देवी ने कहा था कि उसके दामाद ने ही झगड़े के बाद बेटी को जान से मार देने की जानकारी फोन से दी है. हालांकि, बेटी का पता नहीं चल रहा है. उसने बेटी की खोजबीन का आग्रह किया था. पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी बीच सोमवार को पुलिस को सतपुलिया के पास एक महिला का शव होने की सूचना मिली. शव में सिर्फ हाथ बाहर दिख रहा था. पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को देकर पहचान कराई तो परिजनों ने इसे प्रीति सोनी का ही बताया. 

मामा ने कहा, पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा

शव बरामदगी वाले जगह पर पहुंचे मृतका के मामा अनिल स्वर्णकार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसका निपटारा कर लिया गया था. दो दिन पहले पवन ने फोन कर कहा कि मामा प्रीति ने मुझे बेलन से मारा. इसके बाद जब मैंने उसे मारा तो मसाला पीसने वाले सीलपट में टकराकर उसकी मौत हो गई.  फोन करने के बाद पवन ने अपना मोबाइल ऑफ कर लिया. मामा ने पवन पर अपनी भगीनी की हत्या करने का आरोप लगाया. इधर, शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola