हजारीबाग में पुस्तक मेले का समापन, अब गिरिडीह में नौ से 12 अप्रैल तक लगेगा मेला

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के पुस्तक मेले में अंतिम दिल पांच अप्रैल को देर शाम तक किताबों की खरीदारी करते पुस्तक प्रेमी. फोटो: प्रभात खबर

Hazaribagh Book Fair: हजारीबाग में चार दिवसीय पुस्तक मेले का सफल समापन हुआ. अब यह मेला 9 से 12 अप्रैल तक गिरिडीह में आयोजित होगा. मेले में हजारों किताबें, बच्चों की प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे. आयोजन ने साहित्यिक माहौल को समृद्ध किया और पाठकों को नई पुस्तकों से जोड़ा. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh Book Fair: झारखंड के हजारीबाग में चार दिवसीय पुस्तक मेले का समापन रविवार यानी पांच अप्रैल की देर शाम को किया गया. अब यह चार दिवसीय पुस्तक मेला गिरिडीह जिले में नौ से 12 अप्रैल तक झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में लगेगा. इसके बाद झारखंड के बाकी सात जिले क्रमश बोकारो, धनबाद, पलामू, जमशेदपुर, चाईबासा, गुमला एवं गोडा में पुस्तक मेले का आयोजन समय इंडिया (ट्रस्ट), नई दिल्ली एवं पुस्तक मेला समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में किया जायेगा. इसके प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने बताया हजारीबाग में पुस्तक मेला काफी सफल रहा. सभी चार दिनों तक पुस्तक प्रेमियों की भीड़ लगी. इसमें देश भर के जाने-माने प्रकाशक की जरूरी सभी पुस्तकों की खरीदारी पुस्तक प्रेमियों ने की है. समापन कार्यक्रम में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी रौशनी सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चों के लिए प्रतियोगिता

पुस्तक मेले में चारों दिन हजारों किताबें सजी रही. बच्चों के बीच नि:शुल्क प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच दिया गया. चार दिन शहरवासियों को पुस्तक मेले में साहित्य, शिक्षा और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला. वहीं, पाठकों को एक ही स्थान पर हजारों पुस्तकों का विशाल संग्रह मिला.

प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी सम्मानित

चित्रकला एवं कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें स्नेहल कृष्ण, अनू कुमारी, ज्ञानमई एवं प्राणशीं अपूर्वा के नाम शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: पतरातू के पीटीपीएस में आवास खाली कराने पर बढ़ा तनाव, कॉलोनी वासी विरोध में डटे

पुस्तक मेले में कवि सम्मेलन का आयोजन

साहित्यिक, शैक्षणिक, धार्मिक, प्रतियोगी परीक्षाओं और बाल साहित्य से जुड़ी किताबें की खूब खरीदारी की गई. मौके पर कवि सम्मेलन और कवयित्री सम्मेलन जैसे कार्यक्रम मेले की शोभा बढ़ाने में मददगार बना. इस आयोजन से स्थानीय और बाहरी प्रतिभाओं को मंच भी मिला है. इससे जिले भर में साहित्यिक वातावरण पहले से और समृद्ध बना है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद सीजेएम कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola