प्लांट लोड फैक्टर में पूरे देश में पहले नंबर पर रहा डीवीसी का चंद्रपुरा थर्मल प्लांट

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News

डीवीसी का चंद्रपुरा थर्मल प्लांट

Bokaro News: डीवीसी का चंद्रपुरा थर्मल प्लांट लोड फैक्टर (PLF) में पूरे देश में पहले स्थान पर रहा. केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की रिपोर्ट में बताया गया कि 250-250 मेगावाट की दो यूनिटों ने 94.81% PLF पर बिजली उत्पादन किया. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चंद्रपुरा, बोकारो से विनोद सिन्हा की रिपोर्ट

Bokaro News: देशभर के थर्मल प्लांटों में प्लांट लोड फैक्टर (PLF) के मामले में डीवीसी का चंद्रपुरा थर्मल प्लांट पहले स्थान पर रहा है. भारत सरकार का विद्युत मंत्रालय के अधीन वैधानिक संगठन केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें चंद्रपुरा प्लांट की यूनिटों ने 94.81 प्रतिशत पीएलएफ पर चलकर बेहतर विद्युत उत्पादन किया है.

डीवीसी के चार प्लांट टॉप 25 में शामिल

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की सूची में टॉप 25 थर्मल प्लांटों में डीवीसी के चार प्लांट शामिल हैं.

  • पहला स्थान: चंद्रपुरा थर्मल प्लांट (94.81%)
  • सातवां स्थान: रघुनाथपुर (87.48%)
  • ग्यारहवां स्थान: दुर्गापूर स्टील थर्मल प्लांट (83.77%)
  • तेइसवां स्थान: कोडरमा थर्मल प्लांट (76.60%)

टीमवर्क और अनुभव का नतीजा

चंद्रपुरा थर्मल प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आर.के. अनुभवी ने बताया कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सहयोग और मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को ही उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि प्लांट टॉप पर रहेगा और आज वह सच साबित हुआ.

प्लांट की क्षमता और इतिहास

चंद्रपुरा थर्मल प्लांट में दो यूनिटें हैं, कुल क्षमता 500 मेगावाट और यह प्लांट पहले भी कई बार PLF के मामले में टॉप पर रहा है.

इसे भी पढ़ें: रातू में मुंहबोले भाई ने बच्ची की कर दी हत्या, परिवार ने गयाजी में करा दिया अंतिम संस्कार

इसे भी पढ़ें: अचानक बूढ़ा पहाड़ पहुंचे झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, उग्रवादियों को दिया सख्त संदेश

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola