विधायक ढुल्लू महतो को मिली जमानत

Updated at : 21 Jun 2014 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ढुल्लू महतो को मिली जमानत

रांची: झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर की अदालत में शुक्रवार को जेवीएम विधायक ढुल्लू महतो की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए प्रार्थी को सशर्त जमानत दे दी. साथ ही मामले की सुनवाई छह माह में पूरा करने का निर्देश दिया. प्रार्थी को प्रत्येक सुनवाई के […]

विज्ञापन

रांची: झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर की अदालत में शुक्रवार को जेवीएम विधायक ढुल्लू महतो की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए प्रार्थी को सशर्त जमानत दे दी.

साथ ही मामले की सुनवाई छह माह में पूरा करने का निर्देश दिया. प्रार्थी को प्रत्येक सुनवाई के दौरान निचली अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया. गवाहों को प्रभावित नहीं करने तथा सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने का भी निर्देश दिया गया.

इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने बताया कि प्रार्थी निदरेष है. पुलिस ने जबरन मामले में फंसाया है. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी ढुल्लू महतो ने याचिका दायर कर जमानत देने का अनुरोध किया था. बाघमारा कतरास थाना पुलिस हिरासत से राजेश गुप्ता नामक युवक को जबरन छुड़ा ले जाने के आरोप में ढुल्लू महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola