रांची : डोरंडा महावीर नगर व कोकर भाभा नगर में घर से चोरी
Updated at : 15 Nov 2018 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कोकर भाभा नगर निवासी होमगार्ड कर्मी लालू राम के घर से पांच लाख रुपये के जेवरात और नकद 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. घटना मंगलवार शाम की है. वहीं डोरंडा थाना क्षेत्र के महावीर नगर निवासी गुलाम राम के घर से चोरों ने नकद और जेवरात पर हाथ साफ किया. […]
विज्ञापन
रांची : कोकर भाभा नगर निवासी होमगार्ड कर्मी लालू राम के घर से पांच लाख रुपये के जेवरात और नकद 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. घटना मंगलवार शाम की है. वहीं डोरंडा थाना क्षेत्र के महावीर नगर निवासी गुलाम राम के घर से चोरों ने नकद और जेवरात पर हाथ साफ किया.
घटना को लेकर गुलाब राम ने डोरंडा थाना में और लालू राम ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के अनुसार गुलाम राम घटना के दौरान बूटी मोड़ स्थित अपने परिचित के घर गये थे. जबकि लालू राम मंगलवार की शाम अपने परिवार के सदस्यों के साथ शाम का अर्घ्य देने छठ घाट गये थे.
वहां से लौटने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी मिली. चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए लालू राम के घर का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया था. इधर, बुधवार की रात जगन्नाथपुर पुलिस को इलाके में चोरी की सूचना मिली है. पुलिस इसके बारे में सत्यापन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




