साहिबगंज: राजमहल में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, 13.7 ग्राम एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार 

Updated:
विज्ञापन
Sahibganj News

पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी

Sahibganj News: राजमहल क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी में एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

दिनेश उपाध्याय की रिपोर्ट 

Sahibganj News: पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साहिबगंज जिला के राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया पटाल बगीचा से 13.7 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया है. छापेमारी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सोमवार को प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद एक टीम गठित की गई थी.

13.7 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार

विशेष टीम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मोहम्मद युसुफ की उपस्थिति में छापेमारी की. पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया. तलाशी में उसके पास से 13.7 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ. गिरफ्तार युवक की पहचान मुर्गीटोला निवासी फकरुद्दीन शेख उर्फ मिंटु (29) के रूप में हुई. पूछताछ में फुलवरिया निवासी सलमान शेख की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की कार्रवाई

दोनों के खिलाफ राजमहल थाना कांड संख्या 181/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/27 में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. छापेमारी दल में अंचलाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद युसुफ, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, पवन यादव, महादेव उरांव, बृजनंदन चौधरी, महेंद्र यादव एवं दिनेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने कहा कि जिले में नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें : गढ़वा में ‘आपन सरस्वतिया’ बना जनआंदोलन, ड्रोन से नदी को नया आकार देने का प्रयास

यह भी पढ़ें : Jamshedpur: कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola