एनएच-319 पर पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के पास बरामद शराब की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram Liquor Ban: रोहतास के कोचस थाना क्षेत्र में एनएच-319 पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15.780 लीटर विदेशी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान अपाचे बाइक से शराब की खेप बरामद की गई. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य नेटवर्क की पहचान के लिए आगे की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Sasaram Liquor Ban: (रमेश कुमार पाण्डेय) बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद अलग-अलग जिलों में लगातार शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई के बाद भी शराब तस्करों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में रोहतास के कोचस थाना इलाके में एक बार फिर शराब तस्करी का मामला सामने आया है. थाना क्षेत्र के बाराडीह मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर रविवार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की. सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई. इस दौरान लहेरी स्टैंड की ओर से आ रही एक सफेद अपाचे बाइक को रोका गया. तलाशी लेने पर बाइक पर रखे काले रंग के झोले से विभिन्न ब्रांडों की कुल 15.780 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. जिसके बाद मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

सूचना के आधार पर जांच

पुलिस को सूचना मिली थी कि अपाचे बाइक सवार तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर बाजार की ओर आने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-319 पर घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

गिरफ्तार आरोपितों में कोचस थाना क्षेत्र के चतरा गांव निवासी रामाकांत सिंह के पुत्र शशिभूषण कुमार तथा नगर पंचायत कोचस वार्ड संख्या-5 निवासी राजाराम साह के पुत्र दिलशांत कुमार शामिल हैं.

पुलिस की आगे की कार्रवाई

इस संबंध में एसआई राहुल कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है.

Also Read: आरा में ट्रक चालक से मारपीट, पैसे मांगने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन