विस्फोटक बरामद दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2014 7:39 AM

विज्ञापन

गोविंदपुर (धनबाद) : गोविंदपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की सुबह टुंडी रोड स्थित खुदिया पुल के समीप एक बोलेरो (एमपी 53जेए/7435) में लदा 2325 जिलेटिन रॉड (विस्फोटक) बरामद किया. साथ ही वाहन पर सवार पांडेयडीह कोडरमा निवासी मो माजिदव जलवाबाद कोडरमा के समीर खान को धर-दबोचा. जबकि छोटू खान भागने में सफल […]

विज्ञापन

गोविंदपुर (धनबाद) : गोविंदपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की सुबह टुंडी रोड स्थित खुदिया पुल के समीप एक बोलेरो (एमपी 53जेए/7435) में लदा 2325 जिलेटिन रॉड (विस्फोटक) बरामद किया. साथ ही वाहन पर सवार पांडेयडीह कोडरमा निवासी मो माजिदव जलवाबाद कोडरमा के समीर खान को धर-दबोचा. जबकि छोटू खान भागने में सफल रहा.

पुलिस ने इस संबंध में उक्त तीनों के साथ बोलेरो मालिक व सप्लायर जलवाबाद के मन्नान खान तथा जिलेटिन मंगाने वाले गोविंदपुर के फरीद अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार राय व थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ कर रहे हैं.

नौ सीमेंट की बोरियों में भरा था विस्फोटक : बोलेरो में लदी सीमेंट की नौ बोरियों में 2325 पीस जिलेटिन थी. गिरफ्तार माजिद व समीर ने पुलिस को बताया कि वह कोडरमा जिले के जलवाबाद से जिलेटिन लेकर गोविंदपुर जा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola