हथियार के साथ तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2014 7:38 AM

विज्ञापन

खलारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता खलारी : खलारी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. खलारी डीएसपी आरपी किशोर, इंस्पेक्टर आरके रमण व थानेदार सतीश कुमार ने राय क्षेत्र में छापेमारी कर तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार उग्रवादियों में बालूमाथ के आरा गांव निवासी शंभु साव, चान्हो निवासी कलेशर गोप व लावालौंग निवासी […]

विज्ञापन

खलारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

खलारी : खलारी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. खलारी डीएसपी आरपी किशोर, इंस्पेक्टर आरके रमण व थानेदार सतीश कुमार ने राय क्षेत्र में छापेमारी कर तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार उग्रवादियों में बालूमाथ के आरा गांव निवासी शंभु साव, चान्हो निवासी कलेशर गोप व लावालौंग निवासी सुद्रेश गंझू शामिल है. उनके पास से पुलिस ने लेवी के 24 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन, एक पिस्तौल, चाकू, दो कारतूस, वरदी, पोस्टर, पिट्ठ, डायरी आदि बरामद किया है. उग्रवादियों के पास से मिली डायरी में खलारी क्षेत्र के कई कोयला कारोबारियों व ट्रांसपोर्टरों के मोबाइल नंबर लिखे हैं. बताया जा रहा है कि पकड़े गये उग्रवादी टीपीसी वन प्रमुख गणोश गंझू के लिए काम करते थे. पकड़े गये उग्रवादियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola