Jharkhand : कोयला कारोबारी जयपाल जैन के ठिकानों पर आयकर का छापा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2018 2:53 PM
धनबाद : कोयला के लिए दुनिया भर में मशहूर धनबाद में आयकर विभाग ने कोयला कारोबारी के यहां छापा मारा है. कोयला के बड़े कारोबारी जयपाल जैन के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार को रेड मारा. जैन के आवास पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हुई इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई में सर्च […]
धनबाद : कोयला के लिए दुनिया भर में मशहूर धनबाद में आयकर विभाग ने कोयला कारोबारी के यहां छापा मारा है. कोयला के बड़े कारोबारी जयपाल जैन के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार को रेड मारा. जैन के आवास पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हुई इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई में सर्च ऑपरेशन जारी है. बताया जाता है कि गोविंदपुर स्थित श्रीराम हार्डकोक और ज्योति हार्डकोक में छापेमारी की गयी है. धनसार में उनके बीएम अग्रवाल रोड स्थित आवास में भी छापामारी चल रही है. विभाग के अधिकारी कागजातों की छानबीन छानबीन कर रहे हैं. बताया जाता है कि मामला टैक्स चोरी से जुड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










