Jharkhand Rain: अलर्ट पर अलर्ट जारी कर रहा मौसम विभाग, झारखंड के इन जिलों में बारिश-वज्रपात की दी चेतावनी

Jharkhand Rain: झारखंड के कम से कम 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. कहा है कि कुछ घंटों में यहां गरज के साथ बारिश होगी.
Table of Contents
Jharkhand Rain: झारखंड में मौसम विभाग लगातार बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है. मंगलवार और बुधवार यानी 21 और 22 मई की दरम्यानी रात से अहले सुबह तक चार अलर्ट जारी हो चुके हैं. इसमें कहा गया है कि झारखंड के 8 जिलों में बारिश होगी.
Jharkhand Rain: आधी रात को जारी की मौसम की चेतावनी
मौसम विभाग ने पहला अलर्ट आधी रात के बाद 12:01 बजे पहला बुलेटिन जारी किया. इसके बाद देर रात 2:44 बजे दूसरा बुलेटिन आया, तीसरा बुलेटिन सुबह 5:49 बजे और चौथा बुलेटिन 6:01 जारी किया गया. इन सभी में किसी न किसी जिले में बारिश की चेतावनी थी.
इन जिलों में बारिश और वज्रपात का जारी हुआ है येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र से जारी पहले बुलेटिन में संताल परगना के तीन जिलों पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा में बारिश की चेतावनी जारी की गई. फिर 2:44 बजे जो बुलेटिन जारी हुआ, उसमें पाकुड़,साहिबगंज और जामताड़ा के साथ-साथ देवघर, दुमका और गोड्डा में भी वर्षा एवं वज्रपात का येलो अलर्ट था.
7 जिलों में कुछ घंटों में हो सकती है बारिश, वज्रपात की भी आशंका
सुबह 5:49 बजे एक और तात्कालिक चेतावनी जारी की गई. इसमें संताल परगना के साहिबगंज, देवघर, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और जामताड़ा के साथ-साथ धनबाद में भी वर्षा (Jharkhand Rain) और वज्रपात की संभावना जताई गई है. सुबह 6:01 बजे जो बुलेटिन आया है, उसमें गिरिडीह जिले में बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट
पांचवां बुलेटिन सुबह 7:04 बजे आया. यह ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) है. देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और जामताड़ा में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा की आशंका जताई गई है. साथ ही कहा गया है इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी. हवा की फ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.
गरज के साथ बारिश की संभावना, सावधान और सतर्क रहें लोग
मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में बारिश (Jharkhand Rain) का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. कहा है कि कुछ ही घंटों में इन जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी आशंका है. लोगों को बेहद सावधान और सतर्क रहना होगा.
खराब मौसम में खेत में न जाएं किसान : मौसम वैज्ञानिक का सुझाव
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से आग्रह किया है कि मौसम खराब हो, तो आप सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. किसी पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे खड़े न हों. पक्की छत के नीचे चले जाएं. किसानों को भी खराब मौसम के दौरान खेतों में नहीं जाने की सलाह दी गई है. कहा गया है कि अगर खेत में जाना जरूरी हो, तो मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें.
इसे भी पढ़ें
Weather Forecast: झारखंड में प्रचंड HEAT WAVE, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अभी और बढ़ेगा तापमान
Weather Today: रांची में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने प्रचंड गर्मी से दी राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




