Weather Today: रांची में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने प्रचंड गर्मी से दी राहत

Jharkhand Weather
Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची का मौसम बदल गया है. सुबह से ठंडी हवा चल रही थी. दोपहर बाद बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली.
Table of Contents
Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल गया है. ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है. इसके असर से लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. दोपहर करीब 3 बजे से तेज हवाएं चलने लगीं और साढ़े तीन बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई.
Weather Today: सुबह से ही रांची में बदला था मौसम का मिजाज
राजधानी रांची का मौसम सोमवार (22 अप्रैल) को सुबह से ही बदला-बदला था. हल्की हवाएं चल रहीं थीं. हवा में ठंडक थी. इसके बाद दोपहर बाद तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी. हालांकि, मौसम विभाग के वैज्ञानिक बता रहे हैं कि यह राहत फौरी है. यानी ज्यादा दिनों तक ऐसा मौसम नहीं रहने वाला है. एक बार फिर झारखंड को हीट वेव (HEAT WAVE) का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा.
झारखंड में 26 अप्रैल तक HEAT WAVE का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि 2 दिन की राहत के बाद फिर 26 अप्रैल तक झारखंड में HEAT WAVE का असर देखा जाएगा. उन्होंने बताया है कि अगले दो दिन में झारखंड का अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक घटने के बाद अगले 3 दिन में फिर 5 डिग्री तक बढ़ जाएगा. यानी एक बार फिर लोगों को चिलचिलाती गर्मी झेलनी होगी.
झारखंड के बहरागोड़ा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंचा
बता दें कि झारखंड का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच चुका है. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. जमशेदपुर और बहरागोड़ा में HEAT WAVE से लोग परेशान थे. अब 2 दिन तक झारखंड के कम से कम 10 जिलों में, जिसमें दक्षिणी और उससे सटे मध्य भाग शामिल हैं, में वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वर्षा की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और HEAT WAVE से थोड़ी राहत मिलेगी.
रांची का उच्चतम तापमान 39 डिग्री, जानें अपने जिले का हाल
आज के मौसम की बात करें, तो रांची का उच्चतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर में 44.2 डिग्री सेंटीग्रेड, डालटेनगंज में 42.4 डिग्री, बोकारो थर्मल में 42.5 डिग्री, चाईबासा में 42.8 डिग्री, देवघर में 41.7 डिग्री, गिरिडीह में 40.3 डिग्री, गढ़वा में 41.5 डिग्री, सरायकेला में 44 डिग्री और गोड्डा में 43.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. यानी 10 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से 46 डिग्री के बीच दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




