Haryana Election 2024: कटेगा बहुतों का टिकट? हरियाणा चुनाव पर नरेंद्र मोदी की पैनी नजर

Updated:
विज्ञापन
Haryana Election 2024: कटेगा बहुतों का टिकट? हरियाणा चुनाव पर नरेंद्र मोदी की पैनी नजर

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी में बैठकों का दौर जारी है. प्रदेश में होने वाले चुनाव पर पीएम नरेंद्र मोदी की पैनी नजर बनी हुई है.

विज्ञापन

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है. प्रदेश में एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक गुरुवार शाम हुई. इस बैठक में खुद नरेंद्र मोदी मौजूद थे. उनके अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल हुए.

दो घंटे से अधिक चली बैठक

बीजेपी के इस महत्वपूर्ण बैठक में हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह-प्रभारी बिप्लव देब, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली और अन्य वरिष्ठ नेता भी नजर आए. बीजेपी मुख्यालय में हुई यह बैठक करीब दो घंटे से अधिक समय चली. इससे पहले, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें अमित शाह के अलावा धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री सैनी और बडौली भी शामिल थे.

हरियाणा में कब होंगे चुनाव?

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होना है. मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. हरियाणा में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है जिसकी चुनौती राज्य में अपनी सत्ता को बरकरार रखना है. हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में प्रदेश में विपक्षी मतों के एकजुट होने से बीजेपी की सीट संख्या घटकर 5 रह गई. शेष सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य में सभी 10 सीट पर जीत हासिल की थी.

हरियाणा: पिछले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीट मिली?

पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा 40 सीट मिलीं जिसके बाद उसने सरकार बनाया. कांग्रेस 31 सीट जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी. वहीं जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने 10 सीट जीतने में सफलता पाई थी. 7 सीट निर्दलीय को, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को एक और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी.

क्यों हटाया गया था मनोहर लाल खट्टर को?

पिछले विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने जजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी. मनोहर लाल खट्टर फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने थे जबकि जजपा के दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने. हालांकि लोकसभा चुनाव में सीट साझेदारी को लेकर असहमति के बाद यह गठबंधन टूट गया. बाद में बीजेपी ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन के दम पर अपनी सरकार बचा ली. कुछ दिनों के बाद भाजपा ने खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया और नायब सिंह सैनी को राज्य की कमान सौंपी.

Read Also : Haryana Assembly Elections 2024: क्या BJP हरियाणा में काट देगी आधे विधायकों का टिकट?

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होना है. मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. हरियाणा में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है जिसकी चुनौती राज्य में अपनी सत्ता को बरकरार रखना है. हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में प्रदेश में विपक्षी मतों के एकजुट होने से बीजेपी की सीट संख्या घटकर 5 रह गई. शेष सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य में सभी 10 सीट पर जीत हासिल की थी.