Gurugram Traffic Jam : गुरुग्राम में महाजाम से लोग परेशान, रेंगती दिखी गाड़ियां, वीडियो आया सामने
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Sep 2025 6:46 AM
गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम (Photo: PTI)
Gurugram Traffic Jam : गुरुग्राम में तेज बारिश और जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई. कई इलाकों में भारी जाम लग गया. खासकर इफको चौक और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आईं. कुछ वीडियो सामने आए हैं तो स्थिति को समझने के लिए काफी हैं. देखें वीडियो.
Gurugram Traffic Jam : दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इसकी वजह से गुरुग्राम की कई प्रमुख सड़कों पर भारी जाम लग गया. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफको चौक के पास हालात सबसे खराब नजर आए. यहां सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी रहीं. लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटों की देरी का सामना करना पड़ा. पीक आवर्स में हो रही लगातार बारिश के कारण यातायात लगभग ठप हो गया जिससे गाड़ियों के पहिए थम गए. गाड़ियां या तो रुकी रहीं या बहुत धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती दिखीं. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. देखें वीडियो.
What a nightmare! #Gurugram choked for hours, roads #flooded, #commuters stranded. But hats off to @TrafficGGM 👮♂️—senior officers and #policemen stood in waterlogged stretches to clear chaos. Expressway, service lanes, Rajeev Chowk, Subhash Chowk, IFFCO & Signature Tower now… pic.twitter.com/haraCcZ4Zs
— Dr. Leena Dhankhar (@leenadhankhar) September 1, 2025
इफको चौक पर हालात और खराब दिखें
दिल्ली–एनसीआर के लोगों को बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. कई इलाकों की सड़कों पर चार फीट तक पानी भर गया. सोमवार को इफको चौक पर गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने से हालात और खराब होते नजर आए. जहां आधे घंटे का सफर होता था, वहां लोगों को 3 से 4 घंटे लग गए और वे परेशान दिखे. दिल्ली से गुरुग्राम आने वाले रास्तों पर भी भीषण जाम नजर आया. घंटों तक गाड़ियां रुकी रहीं और लोग ट्रैफिक में फंसे रहे.
यह भी पढ़ें : Heavy Rain In Delhi NCR: दिल्ली में भारी बारिश के बाद लगा महाजाम, 2 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट, गाइडलाइन जारी
2 hours of rain = 20 KMs of Gurgaon Jam!
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 1, 2025
As CM Nayab Saini only flies in “State Helicopter” and doesn’t travel on “road”, this is a “helicopter shot” of Highway in Gurgaon just now.
So much for the rain preparedness and crores and crores of public money spent on drainage,… pic.twitter.com/HCNPYZkG2c
कांग्रेस का बीजेपी पर अटैक
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर गुरुग्राम महाजाम का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, “2 घंटे की बारिश में गुरुग्राम में 20 किलोमीटर लंबा जाम”. सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी राज्य की सड़कों पर नहीं, बल्कि हेलिकॉप्टर से सफर करते हैं. इसे उन्होंने बीजेपी के ‘ट्रिपल इंजन मॉडल’ की नाकामी बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










