Shelter Home Death: दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- आशा किरण आश्रय गृह में कई लोगों की मौत ‘अजब संयोग’

Published by :Amitabh Kumar
Published at :05 Aug 2024 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
Shelter Home Death: दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- आशा किरण आश्रय गृह में कई लोगों की मौत ‘अजब संयोग’

Shelter Home Death: दिल्ली के आशा किरण आश्रय गृह में मौतों के मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि कई लोगों की मौत ‘अजब संयोग’ है.

विज्ञापन

Shelter Home Death: दिल्ली के आशा किरण आश्रय गृह में मौतों के मामले पर हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि लगभग सभी मृतक टीबी से पीड़ित थे. दिल्ली जल बोर्ड को पानी की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश कोर्ट ने दिया. हाई कोर्ट ने कहा कि आशा किरण आश्रय गृह में कई लोगों की मौत ‘अजब संयोग’ है. सुधारात्मक उपायों की जरूरत है. कोर्ट ने समाज कल्याण विभाग के सचिव को आश्रय गृह का दौरा कर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया.

दिल्ली सरकार को नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गत शनिवार को जानकारी दी थी कि उसने दिल्ली सरकार और शहर के पुलिस प्रमुख को उन खबरों को लेकर नोटिस जारी किया है, जिनमें कहा गया है कि रोहिणी के एक आश्रय गृह में एक महीने के भीतर 12 लोगों की मौत हो गई. आयोग ने मीडिया में आई एक खबर का स्वत: संज्ञान लिया था. खबर में कहा गया था कि मानसिक रूप से अशक्त लोगों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा संचालित आश्रय गृह ‘आशा किरण’ में 15 जुलाई से 31 जुलाई के बीच 12 लोगों की मौत हो गई.

Read Also : Delhi: आशा किरण होम में 14 बच्चों की मौत से हड़कंप, LG वीके सक्सेना और मंत्री आतिशी ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola