Delhi News: नजफगढ़ को नाहरगढ़, मोहम्मदपुर को माधवपुर; दिल्ली में विधानसभा सीट के नाम बदलने की उठी मांग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Feb 2025 4:45 PM

विज्ञापन

Delhi News, ANI

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के मौजूदा सत्र में विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग की. उन्होंने नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ करने को कहा है. इसके अलावा बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का भी नाम बदलने की मांग की है.

विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में राजधानी के दो इलाकों का नाम बदलने की मांग उठी है. बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने दिल्ली विधानसभा में नजफगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है. नीलम ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की मांग की है. विधायक नीलम पहलवान ने गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान कहा ‘नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ रखने से यह इलाका नई दिशा में तरक्की करेगा’. वहीं बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलने की मांग उठायी है. उन्होंने कहा आरके पुरम क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का नाम माधवपुर होना चाहिए. विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि वो विधानसभा में भी यह बात रखेंगे.

विधायक नीलम पहलवान ने सदन में उठाया मुद्दा

बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने कहा कि मुगल शासक औरंगजेब ने इसका नाम नाहरगढ़ से बदलकर नजफगढ़ किया था. “आज मैंने सदन में नजफगढ़ क्षेत्र का मुद्दा उठाया कि नजफगढ़ क्षेत्र का नाम नजफगढ़ से बदलकर ‘नाहरगढ़’ रखा जाए. मैं नजफगढ़ क्षेत्र की उम्मीद बनकर इस मुकाम पर पहुंची हूं तो मेरी प्राथमिकता है वहां के लोगों की आवाज उठाना. आज मुझे पहला मौका मिला तो मैंने राजा नाहर सिंह के नाम पर नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ रखने का मुद्दा सदन में उठाया है.”  नीलम ने कहा कि 1857 में यहां के राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़कर नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली के प्रांत में शामिल करवाया था, कई कागजी कार्रवाई भी हुई इसके बाद भी आजतक इसका नाम नहीं बदला गया है.

बीजेपी नेता कैलाश गहलोत ने किया समर्थन

बीजेपी नेता नेता कैलाश गहलोत ने नजफगढ़ क्षेत्र का नाम बदलकर नाहरगढ़ रखे जाने की मांग का समर्थन किया है. उन्होंने कहा “अगर किसी जगह के लोग, जो वहां के निवासी हैं यह इच्छा जताएं कि उस जगह का नाम बदला जाए तो मेरे अनुसार सरकार, विधायक, मंत्री सभी लोग जनता के लिए ही काम कर रहे हैं और उन्हें इस ओर काम करना चाहिए.”

मोहम्मदपुर का नाम बदलने की भी उठी मांग

नीलम पहलवान के बाद दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने आरके पुरम के एक गांव मोहम्मदपुर का नाम बदलने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मोहम्मदपुर का नाम बदलकर माधवपुर रखा जाए. अनिल शर्मा ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाने की बात कही है. दिल्ली के कुछ इलाकों का नाम बदलने का मुद्दा उठाता रहा है. इससे पहले विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार करने की मांग की थी. 

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola