दिल्ली सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर आप ने कहा- महिलाओं को 2,500 रुपये अबतक नहीं मिले

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर आप ने कहा- महिलाओं को 2,500 रुपये अबतक नहीं मिले

Mahila Samman Yojana : दिल्ली की भाजपा सरकार ने अपने एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इसके बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि सबसे बड़ा धोखा महिलाओं के साथ किया गया है. उन्हें अभी तक 2,500 रुपये नहीं मिले.

विज्ञापन

Mahila Samman Yojana : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उन्होंने कहा कि सकारात्मक बदलाव के लिए हर क्षेत्र में काम किया. रिपोर्ट कार्ड सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार पर हमला किया. आप मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा को उनके द्वारा किये गये वादों की याद दिलाई.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि रेखा गुप्ता की सरकार का एक पूरा साल पूरा हो गया, लेकिन ‘मोदी जी की गारंटी’ को पूरा करने के बारे में कोई शब्द नहीं कहा गया. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह जनता को धोखा देना नहीं है? खासकर दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा हुआ है, क्योंकि 8 मार्च 2025 को उन्हें मिलने वाला 2,500 रुपए का भुगतान अभी तक नहीं हुआ.

दूसरा धोखा प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर हुआ : मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि इसके अलावा दिल्ली की जनता के साथ दूसरा धोखा प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर हुआ. उन्होंने बताया कि जब अरविंद केजरीवाल की सरकार थी, तब धूल, आग की घटनाओं, वाहनों के नियमन और ऑड-ईवन जैसे प्रयोगों से वायु गुणवत्ता को नियंत्रित किया जाता था. लेकिन इस बार भाजपा की सरकार निष्क्रिय रही. परिणामस्वरूप, दिल्ली का AQI स्तर देश और दुनिया में सबसे खराब रहा. उन्होंने कहा कि जब लोगों में गुस्सा बढ़ा, तब AQI मॉनिटरिंग सेंटर के डेटा को छुपाकर वास्तविक स्थिति को दिखाने से बचाया गया.

पहले की सरकारें शोर मचाती थीं : सीएम रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड मेहनत और बदलाव की सच्ची तस्वीर दिखाता है. यह सरकार वादों या घोषणाओं की नहीं, बल्कि नतीजों और काम की सरकार है. पिछले एक साल में दिल्ली को ठहराव से प्रगति की ओर ले जाने की कोशिश की गई है.  उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बहानों से समाधान की ओर और विज्ञापनों से विकास की ओर बढ़ी है. कम कागजी कार्रवाई और ज्यादा काम पर जोर दिया गया. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार पोस्टर और ट्वीट की राजनीति नहीं करती, बल्कि काम की संस्कृति को बदलने पर ध्यान देती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें शोर मचाती थीं, जबकि उनकी सरकार हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ठोस कदम उठा रही है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola