दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

Alert in Delhi : दिल्ली के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. संभावित आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए जांच तेज कर दी गई है. दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर, 2025 को कार धमाका हुआ था.
Alert in Delhi : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है. खुफिया जानकारी में पाकिस्तान स्थित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) आंतकी हमला कर सकता है. पुरानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को निशाना बनाने की संभावित साजिश के संकेत मिले हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने खुफिया सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है.
एएनआई सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी लाल किले के पास और चांदनी चौक इलाके के मंदिर को निशाना बना सकते हैं. खुफिया जानकारी के मुताबिक, लाल किले के आसपास और चांदनी चौक के हिस्से सहित प्रमुख धार्मिक स्थल पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के निशाने पर हैं.
आईईडी हमले की साजिश रच रहे हैं आतंकी?
आतंकी ग्रुप आईईडी हमले की साजिश रच सकता है. यह संगठन कथित तौर पर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 6 फरवरी को मस्जिद पर हुए धमाके का बदला लेने की कोशिश कर रहा है. खुफिया सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के लाल किले के सामने धमाके का अलर्ट जारी किया गया है. आतंकवादी चांदनी चौक के एक मंदिर को निशाना बना सकते हैं. देश के बड़े मंदिर भी आतंकियों के संभावित निशाने पर हो सकते हैं.
लाल किले के पास हुआ था धमाका
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर, 2025 को हुए कार धमाके के बाद यह अलर्ट आया है. इसमें 12 लोगों की मौत हुई थी. धमाका लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी कार के कारण हुआ था. इससे आसपास की कई गाड़ियों में आग लग गई थी. 13 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष एनआईए अदालत ने नवंबर 2025 के दिल्ली धमाके मामले में जांच पूरी करने के लिए जांच अवधि को अतिरिक्त 45 दिनों के लिए बढ़ा दिया. एनआईए ने जांच पूरी करने के लिए 90 दिन की अवधि का विस्तार मांगा था. इस बीच, अदालत ने 7 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 मार्च तक बढ़ा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










