6 फरवरी का बदला लेना चाहते हैं आतंकी! दिल्ली में अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा (Photo: PTI)

Delhi on High Alert: दिल्ली में खुफिया जानकारी के आधार पर लाल किले और चांदनी चौक के आसपास के इलाके समेत प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई. आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. जानें किस चीज का बदला लेना चाहते हैं आतंकी.

विज्ञापन

Delhi on High Alert: दिल्ली में 21 फरवरी को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा राजधानी में हमले की साजिश की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि आतंकियों के निशाने पर धार्मिक स्थल हैं. खासतौर पर चांदनी चौक इलाके में लाल किले के पास स्थित एक मंदिर को आतंकी टारगेट कर सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है.

सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले का बदला लेने की साजिश रच रहा है. उस धमाके में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई थी. एजेंसियों का कहना है कि इसी घटना के बाद हमले का प्लान तैयार किया गया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने पहले बाहरी साजिश की आशंका जताई

इस्लामाबाद हमले के बाद पाकिस्तान ने पहले बाहरी साजिश की आशंका जताई थी. इसे भारत ने सख्ती से खारिज कर दिया. भारत ने कहा कि अपनी आंतरिक समस्याओं से निपटने के बजाय पाकिस्तान दूसरों पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है. भारत ने ऐसे सभी आरोपों को निराधार और निरर्थक बताते हुए पूरी तरह से खारिज कर दिया.

ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई

मौजूदा खतरे को देखते हुए प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय एजेंसियां और दिल्ली पुलिस क्लॉज कोऑर्डिनेट के साथ संवेदनशील जगहों पर नजर रखे हुए हैं. सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी की जा रही है. गाड़ियों की सख्त जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

क्विक रिएक्शन टीमें खास स्थानों पर तैनात

अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीमें खास स्थानों पर तैनात की गई हैं. सुरक्षा के तहत हाल ही में महाशिवरात्रि के दौरान चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में डीसीपी रैंक के अधिकारी को प्रशिक्षित कमांडो के साथ तैनात किया गया था, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola