Heavy Rain Warning: 27 से 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट
बारिश में छाता लेकर चलती महिलाएं, फोटो ANI
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण, उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले एक हफ्ते तक प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधि कम रहने की संभावना है.
Heavy Rain Warning: देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.
यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. 27 अगस्त और 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश
- उत्तराखंड में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 30 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
- हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान बारिश की संभावना है. 1 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.
- वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान बारिश की संभावना है. 29-30 अगस्त को इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.
बिहार, झारखंड और ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम?
- पूर्वी भारत में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. बिहार में 27 अगस्त और 29 अगस्त को काफी बड़े इलाके में बारिश हो सकती है. 28 अगस्त तथा 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. राज्य में 27 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
- झारखंड में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश की संभावना है. 27-30 अगस्त के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
- ओडिशा में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश का अनुमान है. 27-28 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 29-30 अगस्त को आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर
- मध्य भारत में 27 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में काफी ज्यादा से व्यापक बारिश हो सकती है. 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है.
- पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 27-30 अगस्त के दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है.
पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश
- अरुणाचल प्रदेश में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक काफी ज्यादा से व्यापक बारिश की संभावना है. 27-29 अगस्त और 31 अगस्त-1 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 30 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
- असम और मेघालय में 28 अगस्त से 1 सितंबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है. 27-29 अगस्त और 31 अगस्त-1 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा 30 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है.
- नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. 27-29 अगस्त और 31 अगस्त को भारी बारिश तथा 30 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है.
कोंकण-गोवा में लगातार बारिश
कोंकण और गोवा में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक काफी ज्यादा से व्यापक बारिश होने की संभावना है. गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा सौराष्ट्र-कच्छ में भी इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
दक्षिण भारत में भी बारिश और तेज हवाएं
- तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में 27 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
- केरल, माहे और लक्षद्वीप में 27-28 अगस्त को काफी ज्यादा से व्यापक बारिश होने की संभावना है. 27 अगस्त को केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
- तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 27-30 अगस्त के दौरान आंधी-तूफान, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Video : उत्तरी नेपाल में बाढ़ का तांडव, पानी का रौद्र रूप डरा देगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए