महिलाओं को 40 हजार और छात्राओं को लैपटॉप, यूपी में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएंगे अखिलेश यादव
Author गौतम कुमार
Updated:
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए हैं. अखिलेश यादव ने स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को सालाना ₹40,000 देने और इंटर पास छात्राओं को लैपटॉप देने का ऐलान किया है.
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. लेकिन उससे पहले ही जनता को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दलों की कोशिशें शुरू हो गई हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो महिलाओं के लिए स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना (Stri Samman-Samriddhi Yojana) शुरू की जाएगी.
विज्ञापन
महिलाओं को हर साल मिलेंगे 40 हजार रुपये
- अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना शुरू करने का ऐलान किया है. इसके तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही गई है.
- सपा का कहना है कि आने वाले समय में इस रकम को और बढ़ाया भी जाएगा. पार्टी के मुताबिक इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है, ताकि उन्हें अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े.
ये भी पढ़ें: Delhi Lakshmi Yojana : हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, क्या महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2,500?
इंटर पास छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप
- छात्राओं के लिए भी सपा ने बड़ा वादा किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राओं को लैपटॉप दिए जाएंगे.
- इसका मतलब है कि इंटर पास करने के बाद छात्राओं को पढ़ाई आगे बढ़ाने के लिए लैपटॉप देने की योजना चलाई जाएगी. इससे ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और दूसरी डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल करना आसान हो सकता है.
- सपा ने छात्राओं की फीस को लेकर भी कई बातें कही हैं. पार्टी के मुताबिक सरकारी स्कूलों में छात्राओं की फीस माफ की जाएगी, जबकि निजी स्कूलों में फीस को आधा करने की दिशा में काम किया जाएगा.
बंद हुए स्कूल खोलने का वादा और महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा
- अखिलेश यादव ने सरकारी स्कूलों को लेकर भी बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में बंद किए गए करीब 26 हजार प्राथमिक स्कूलों को उनकी सरकार बनने पर फिर से खोला जाएगा.
- सपा ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की भी बात कही है. पार्टी का कहना है कि सरकार बनने पर महिलाओं को पूरे प्रदेश में सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी.
- स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए मेट्रो में मुफ्त यात्रा का पास देने का भी वादा किया गया है.
कामकाजी महिलाओं को महीने में दो दिन छुट्टी
- सपा के ऐलानों में कामकाजी महिलाओं के लिए भी एक खास वादा किया है.
- पार्टी ने कहा है कि सरकारी और निजी दफ्तरों में काम करने वाली महिलाओं को महीने में दो दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा.
- इसका मकसद महिलाओं को काम के साथ घर और दूसरी जरूरी जिम्मेदारियों के लिए भी थोड़ा अतिरिक्त समय देना बताया गया है.
बच्चों के लिए भी वादे
- सपा ने स्कूली बच्चों की पढ़ाई और सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात भी कही है. पार्टी की ओर से स्कूलों में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने और बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाने पर जोर दिया गया है.
- अखिलेश यादव ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए न्यूट्रिशन मिशन चलाया जाएगा और स्कूली बच्चों को साइकिल बांटी जाएंगी
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा,यूपी में अब इन महिलाओं का कभी नहीं लगेगा बस का किराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन