Burari Building Collapsed: दिल्ली के बुराड़ी में 4 मंजिला इमारत गिरी, 10 लोग बचाए गए

Updated:
विज्ञापन

Burari four-storey Building Collapsed

Burari Building Collapsed: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास सोमवार शाम एक चार मंजिला इमारत ढह गई.

विज्ञापन

Burari Building Collapsed: दिल्ली के बुराड़ी में सोमवा को 4 मंजिला इमारत गिर गई. जिसमें अबतक 10 लोगों को बचाय जा चुका है. जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है. पुलिस, दमकल, डीडीएमए और एनडीआरएफ मौके पर हैं. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को संदेह है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हुए हैं. डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, “घटना शाम करीब 6:56 बजे हुई, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं से तत्काल प्रतिक्रिया ली गई.”

राहत और बचाव कार्य जारी

राहत और बचाव कार्य में नौ दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है. पुलिस के साथ डीएफएस की टीम मिलकर मलबे में फंसे लोगों को खोजने और बचाने के लिए काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Amit Shah In Maha Kumbh 2025: ‘गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो जाएगी क्या?’ बीजेपी नेताओं के महाकुंभ स्नान पर खरगे का तंज

अरविंद केजरीवाल ने घटना को दुखद बताया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घटना को दुखद बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह घटना बेहद दुखद है. बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा को निर्देश दिया गया है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तुरंत वहां जाएं और राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें. साथ ही स्थानीय लोगों की भी हरसंभव मदद करें.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola