Amit Shah In Maha Kumbh 2025: ‘गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो जाएगी क्या?’ बीजेपी नेताओं के महाकुंभ स्नान पर खरगे का तंज

Updated:
विज्ञापन
Congress

Congress

Amit Shah In Maha Kumbh 2025: केंद्रीय गृह मंत्री शाह सोमवार को पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई. शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और उनकी पत्नी ऋषिता भी शामिल थीं. इधर बीजेपी नेताओं की गंगा में डुबकी पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने तंज कसा है.

विज्ञापन

Amit Shah In Maha Kumbh 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को प्रयागराज पहुंचे और पत्नी बच्चों के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी नेताओं पर जमकर निशाना साधा और पूछा कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी समाप्त हो जाएगी?. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं में कैमरे के सामने डुबकी लगाने की होड़ मची है.

बीजेपी नेता तक डुबकी लगाते रहते हैं जब तक कैमरे पर अच्छा न दिखने लगे : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “लेकिन मुझे बताइए, जब एक बच्चा भूख से मर रहा है, स्कूल नहीं जा रहा है, मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है, ऐसे समय में ये लोग हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं और गंगा में डुबकी लगाने की होड़ में लगे हैं.” वे तब तक डुबकी लगाते रहते हैं जब तक कि यह कैमरे पर अच्छा न दिखने लगे. “ऐसे लोग देश का भला नहीं कर सकते. हमारी आस्था भगवान में है – लोग हर दिन घर में पूजा करते हैं, सभी महिलाएं पूजा करने के बाद अपने घरों से बाहर निकलती हैं, इसमें कोई मुद्दा नहीं है. लेकिन हमें धर्म के नाम पर गरीबों के शोषण से समस्या है.”

यह भी पढ़ें: Amit Shah In Maha Kumbh 2025: प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, संगम में लगाई डुबकी

खरगे ने माफी भी मांग ली

खरगे ने बीजेपी नेताओं की डुबकी पर सवाल उठाकर माफी मांग ली. उन्होंने कहा, यदि किसी को उनकी टिप्पणी से ठेस पहुंची हो तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola