Video : क्या विजेता दहिया का डांस भी नहीं पिघला सका सोनम वांगचुक का दिल?

Updated:
विज्ञापन

सोनम वांगचुक, ऊपर गोल घेरे में विजेता दहिया (Photo: PTI)

Video : दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक अनशन कर रहे हैं. इस बीच उनके पास बने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्टेज पर विजेता दहिया का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं.

विज्ञापन

Video : दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का प्रदर्शन जारी है. लेकिन यह विरोध सिर्फ नारों तक सीमित नहीं रहा. प्रदर्शन स्थल अब संगीत और डांस का मंच भी बन गया है. पार्टी के प्रवक्ता विजेता दहिया अपने जोशीले डांस की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. उनके डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कुछ लोग उनकी अनोखी शैली की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ सवाल उठा रहे हैं कि विरोध प्रदर्शन के बीच इस तरह का डांस कितना उचित है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन


विजेता दहिया ने इंडिया टुडे से बात की. उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं दुनिया का पहला डांसिंग एक्टिविस्ट बनना चाहता हूं. उनका कहना है कि डांस विरोध प्रदर्शन से ध्यान भटकाने का नहीं, बल्कि अपनी बात रखने का एक तरीका है. दहिया ने कहा कि मैं ब्राह्मणवाद के खिलाफ आवाज उठाने के लिए डांस को एक माध्यम के तौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं. दिलचस्प बात यह है कि एक ओर विजेता दहिया मंच पर डांस करने के बाद लोगों को संबोधित करते हैं, वहीं कुछ ही मीटर की दूरी पर एनवायरमेंट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 15 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं.


ये भी पढ़ें: Cockroach Janta Party : इंटेरनेट पर शोर, Instagram पर BJP से आगे CJP


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola