ePaper

Gaya: इलाज दौरान महिला की मौत, तीन बच्चों की सिर से उठा मां का साया

Updated at : 10 May 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
शव को सड़क पर रखकर जाम करते परिजन

शव को सड़क पर रखकर जाम करते परिजन

Gaya: जिले के बीडी हॉस्पिटल की लापरवाही से एक 33 साल की महिला की मौत हो गई है. मृतका की पहचान स्व. राकेश यादव की 33 वर्षीय विधवा पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में की गयी है, जो मूल रूप से चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहनेवाली थी.

विज्ञापन

Gaya: जिले के बुनियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरा दहियार टोले के पास संचालित बीडी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शनिवार को 33 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. इधर, मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा देख अस्पताल के सभी कर्मी व चिकित्सक भाग खड़े हुए. घटना से आक्रोशित लोगों ने मानपुर-खिजरसराय मुख्य मार्ग पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया. रोड जाम पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उग्र लोगों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया.

तीन बच्चों की सिर से उठा मां का साया 

मृतका की पहचान स्व. राकेश यादव की 33 वर्षीय विधवा पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में की गयी है, जो मूल रूप से चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहनेवाली थी. लेकिन, वर्तमान में वह अपनी बेटी व बेटे के साथ रामपुर जेल रोड में किराये मकान में रह रही थी. जानकारी के अनुसार, उसके पेट में दर्द होने पर अपेंडिक्स का इलाज को लेकर मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महिला की दो बेटियां व एक बेटा है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप  

इधर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतका के परिवारवालों की लिखित तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं मानवाधिकार आयोग से जुड़े राणा रंजीत सिंह ने बताया कि मानपुर में फर्जी अस्पताल काफी संख्या में चल रहे हैं. इसमें मानकता के अनुरूप चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती, चिकित्सक भी अनुभव विहीन होते हैं. मरीज की मौत काफी निंदनीय हैं. उसके पति राकेश की मौत मात्र दो माह पहले कैंसर से हुई थी. घर में कमाने वाला कोई नहीं है. प्रशासन फर्जी अस्पताल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें.

इसे भी पढ़ें: असुर के नाम पर बसा है बिहार का ये शहर, दो बड़े धर्मों के आस्था का है केंद्र

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन