Bihar Weather Forecast: बिहार में 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जानिए अगले तीन दिनों का पूरा हाल

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम खबर

Bihar Weather Forecast: बिहार में 12 से 14 अगस्त तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. शुरुआती दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 14 अगस्त को 17 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Weather Forecast: दो दिन राहत के बाद बिहार में मौसम का मिजाज अगले तीन दिनों में तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग की ओर से 12 अगस्त से 14 अगस्त तक के लिए नया अपडेट जारी किया गया है.

शुरुआत में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा और गर्जन के साथ येलो अलर्ट रहेगा, लेकिन 14 अगस्त आते-आते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का खतरा बढ़ जाएगा.

12 अगस्त को 17 जिलों में येलो अलर्ट

12 अगस्त को बिहार के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं.

इन जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना है. बाकी मध्य और दक्षिणी जिलों जैसे पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में मौसम सामान्य रहेगा.


13 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

13 अगस्त को मौसम का असर मुख्य रूप से उत्तर बिहार में देखने को मिलेगा. इस दिन पूरे उत्तर बिहार के जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं.

यहां गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण बिहार के जिलों जैसे पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, जहानाबाद और भागलपुर में कोई चेतावनी नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

14 अगस्त को बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल

14 अगस्त को बिहार भर में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने का अनुमान है. इस दिन 17 जिलों में भारी बारिश, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद शामिल हैं. इसके अलावा पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण समेत राज्य के बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें: 2130 करोड़ से बदलेगी बिहार के इन 3 पर्यटन स्थलों की तस्वीर, जानिए सरकार का मेगा प्लान

25 अगस्त से बिहार के इन तीन जिलों में बंद होंगी डीजल सिटी बसें, पटना-मुजफ्फरपुर-गयाजी में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें




विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन