Video: भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव के गाने पर समझा दिया केमिस्ट्री का फॉर्मूला

युवक ने गाने के बोल के सामने केमिस्ट्री का फॉर्मूला भी लिख दिया है. फिर उसे वह एक-एक कर समझा रहा है और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने को गा रहा है.
बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था की चर्चा तो बहुत होती है. इसके साथ ही बिहार में अनोखे तरह से पढ़ाने वाले शिक्षकों भी खूब चर्चा में रहते हैं. इनके समय- समय पर वीडियो भी वायरल होते रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा वीडियो कहां कै यह तो नहीं पता है. लेकिन वायरल वीडियो में एक शिक्षक बोर्ड पर भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव का गाना लिखने के बाद डांस करते हुए वह केमिस्ट्री का फॉर्मूला बता रहा है. इसको देखकर यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं. इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे. युवक ने गाने के बोल के सामने केमिस्ट्री का फॉर्मूला भी लिख दिया है. फिर उसे वह एक-एक कर समझा रहा है और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने को गा रहा है. जिस गाने को युवक ने बोर्ड पर लिखा है वह चार साल पुराना गाना है. गाने के बोल हैं, “मैं मरता था जिन होठों पर वह बिकने लगे हैं नोटों पर, दर्द कैसे मैं सहूं, तुझे बेवफा कहूं कि… कुछ और कहूं.” देखिए सोशल मीडियो पर वायरल हो रहे इस वीडियो को… वायरल हो रहे इस वीडियो का प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है.
अब भोजपुरी गाने के साथ सीखे Chemistry के महत्वपूर्ण सूत्र 🔥 pic.twitter.com/gZDGrRyszQ
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) October 31, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




