पूर्व मध्य रेल में RPF की बड़ी कार्रवाई: एक महीने में 4236 लोग धराए, लाखों का जुर्माना

Published by : Vivek Pandey Updated At : 04 Jun 2026 8:41 AM

विज्ञापन

Hajipur News: चेन पुलिंग करने वाले 1175 लोग और महिला कोच में सफर कर रहे 3061 पुरुष यात्री हिरासत में

विज्ञापन

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Hajipur News: पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल परिचालन को सुचारू बनाए रखने तथा महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मई 2026 के दौरान रेलवे सुरक्षा बल ने दो प्रमुख अभियानों ऑपरेशन ‘समय पालन’ और ऑपरेशन ‘महिला सुरक्षा’ के तहत व्यापक कार्रवाई करते हुए हजारों लोगों को हिरासत में लिया और लाखों रुपये का जुर्माना वसूला. पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेल नियमों का पालन करें, बिना कारण चेन पुलिंग न करें तथा महिला कोच में अनधिकृत यात्रा से बचें, ताकि रेल परिचालन सुरक्षित, समयबद्ध और सुचारू बना रहे.

ऑपरेशन ‘समय पालन’ के तहत 1175 लोग पकड़े गए

पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर ट्रेनों को रोकने वालों के खिलाफ मई माह (01 मई से 31 मई 2026) के दौरान विशेष निगरानी रखी गई. इस अभियान के तहत 1175 लोगों को हिरासत में लिया गया तथा उनसे 5 लाख 2 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. इन सभी के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई. जिसमे मंडलवार कार्रवाई इस प्रकार है.

दानापुर मंडल : 602 लोग
समस्तीपुर मंडल : 239 लोग

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल : 147 लोग

सोनपुर मंडल : 100 लोग
धनबाद मंडल : 87 लोग
महिला कोच में यात्रा करने वाले 3061 पुरुष यात्री हिरासत में
महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन “महिला सुरक्षा” के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी सघन अभियान चलाया गया. मई माह के दौरान 3061 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया तथा उनसे 8 लाख 79 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. इन सभी के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत कार्रवाई की गई.

मंडलवार आंकड़े इस प्रकार हैं

दानापुर मंडल : 1442 पुरुष यात्री
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल : 865 पुरुष यात्री
धनबाद मंडल : 333 पुरुष यात्री
समस्तीपुर मंडल : 290 पुरुष यात्री
सोनपुर मंडल : 131 पुरुष यात्री

Also Read: बीआरबीसीएल में बालिका सशक्तीकरण अभियान का भव्य शंखनाद, बच्चियों की दमदार सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन