हाजीपुर में भीषण गर्मी में घटा भू-जलस्तर, एक माह में 3 इंच तक नीचे गया वाटर लेवल

Hajipur News: वैशाली जिले में एक माह में 3 इंच खिसका भू जलस्तर, 3 प्रखंडों में औसत से ढाई फीट आई गिरावट,पढ़िए नीचे पूरी खबर.
(हाजीपुर से गोपाल कुमार की रिपोर्ट)
Hajipur News: वैशाली जिले में भीषण गर्मी के कारण जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मई माह में प्रचंड गर्मी में लोगों को पेयजल मुहैया कराना पीएचईडी विभाग के लिए चुनौती बन गयी है. ऐसे मौसम में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पीएचइडी विभाग अलर्ट मोड में काम कर रही है. विभाग की ओर से प्रखंडों में चापाकल मरम्मत दस्ता को तैनात किया गया है. गांव में बंद या खराब पड़े चापाकलों को ठीक करने के साथ ही नलजल योजना में होने वाली खराबी को ठीक कराया जा रहा है. इसके अलावे विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति बाधित होने वाले क्षेत्र के लिए चार टैंकर की व्यवस्था कर उसे भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. विभागीय आंकड़ों की माने तो बीते साल मई-जून महीने में पांच से छह फीट तक भू-जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी थी.
तीन प्रखंड में ढ़ाई फीट तक आई भू-जलस्तर में गिरावट
विभागीय आंकड़े के अनुसार जिले के पातेपुर, जंदाहा तथा राजापाकर प्रखंड में पिछले एक माह में ढ़ाई फीट तक भू-जलस्तर में गिरावट आई है. इसके अलावे अन्य सभी 15 प्रखंडों में भू-जलस्तर में एक से डेढ़ फीट की औसत गिरावट दर्ज की गयी है. 15 मई को प्राप्त आंकडों के अनुसार जंदाहा एवं पातेपुर में वाटर लेवल 19 फीट 11 इंच नीचे दर्ज किया गया वहीं राजापाकर में 19 फीट 4 इंच पाया गया. अन्य प्रखंडों में वाटर लेवल की औसत स्थित 15 से 17 फीट रिकॉर्ड किया गया. राघोपुर प्रखंड में सबसे कम 13 फीट 5 इंच दर्ज किया गया है. विभाग द्वारा नियमित तौर पर जिले के सभी प्रखंडों में इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है.
1200 से अधिक बंद व खराब चापाकल को कराया गया चालू
विभाग के सहायक अभियंता गुरुदत्त पांडे ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए विभाग अलर्ट मोड में काम कर रही है. जिले के सभी 16 प्रखंडों में एक एक चापाकल मरम्मत दस्ता को तैनात किया गया है. मरम्मत दल सभी पंचायतों में जाकर बंद एवं खराब पड़े चापाकलों को दुरुस्त कर रहे है. अब तक 1200 से अधिक बंद व खराब चापाकलों को दुरुस्त कराया जा चुका है. सहायक अभियंता ने बताया कि जिले में पूर्व से निर्मित विभाग का 850 तथा पीआरडी का 2925 नलजल योजना संचालित है. विभिन्न पंचायतों में विभाग के तहत छुटे वार्डों में 304 नये योजनाओं में 299 का काम पूरा हो चुका है. वहीं पीआरडी के तहत 522 टोलों में काम पूरा नहीं कराया गया था जिसमें से 85 योजनाओं का काम पूरा करा लिया गया है.
- एक माह में जलस्तर में आई गिरावट के आंकडों पर एक नजर
- प्रखंड का नाम -अप्रैल माह -मई माह
- भगवानपुर -17′ 05″ -17′ 06″
- हाजीपुर -16′ 09″ -16′ 10″
- वैशाली -15′ 10 ” -16′ 07″
- पटेढ़ी बेलसर -16′ 07″ -16′ 08″
- बिदुपुर -17′ 08″ -17′ 08″
- महनार -14′ 04″ -14′ 05″
- सहदेई बुजुर्ग -16′ 06″ -16′ 07″
- देसरी -14′ 09″ -15′ 00″
- महुआ -17′ 09″ -17′ 09″
- जंदाहा -19′ 11″ -19′ 11″
- पातेपुर -19′ 01″ -19′ 11″
- राजापाकर -19′ 03″ -19′ 04″
- लालगंज -16′ 07″ -16′ 08″
- चेहराकला -15′ 08″ -15′ 08″
- गोरौल -15′ 06″ -15′ 09″
- राघोपुर -13′ 03″ -13′ 05″
क्या कहते है अधिकारी
जिले में भू-जलस्तर की स्थिति सामान्य है.तीन प्रखंड को छोड़ कर अन्य सभी प्रखंडों में वाटर लेवल 15 से 17 फीट है. लोगों को गर्मी के मौसम में निर्बाध जलापूर्ति के लिए विभाग पूरी तरह अलर्ट है. सभी प्रखंडों में चापाकल एवं नलजल योजना के मरम्मत दस्ता को अलर्ट मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया है. कहीं से भी शिकायत आने पर 24 घंटे के भीतर उसे दूर किया जा रहा है.
Also Read : गोपालगंज के नौ प्रखंडों में शुरू होगी डिग्री कॉलेजों की पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










