वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 24 घंटे में 23 अभियुक्त गिरफ्तार, 9 वारंटी भी दबोचे गए

Hajipur News: वैशाली में हत्या के प्रयास, चोरी और उत्पाद अधिनियम के मामलों में हुई गिरफ्तारी, शराब व ट्रक बरामद नीचे पढ़िए पूरी खबर.
(हाजीपुर से अभिषेक शाश्वत की रिपोर्ट)
Hajipur News: वैशाली पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह कार्रवाई वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में हत्या के प्रयास के मामले में संलिप्त 3 आरोपी, चोरी के मामलों में 3 तथा अन्य विभिन्न कांडों में 3 अभियुक्त शामिल हैं. वहीं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 9 वारंटियों को भी पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की.
शराब, ट्रक और मोबाइल फोन बरामद
नशामुक्त अभियान के तहत चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने 4 लीटर देसी शराब और 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान एक ट्रक तथा 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.
10 वारंट, कुर्की और इश्तेहार का निष्पादन
वैशाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 10 वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार का निष्पादन किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
वाहन जांच में 74 हजार रुपये जुर्माना वसूला
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 74 हजार रुपये जुर्माने की राशि वसूली गई.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.
Also Read : आलमपुर विद्यालय में समर कैंप के दौरान कथा-कहानियों से बच्चों का हुआ मनोरंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










