होस्टल में 10वीं की दलित छात्रा की हत्या, गैंगरेप की आशंका

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित सदर थाना क्षेत्र के दिघी स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति हॉस्टल में रविवार की सुबह 10वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृत डिका कुमारी (16 वर्ष) मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाने के फतेहपुर गांव निवासी शिवमंगल मांझी की पुत्री थी. इसकी जानकारी मिलते […]
हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित सदर थाना क्षेत्र के दिघी स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति हॉस्टल में रविवार की सुबह 10वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृत डिका कुमारी (16 वर्ष) मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाने के फतेहपुर गांव निवासी शिवमंगल मांझी की पुत्री थी. इसकी जानकारी मिलते ही प्राचार्य इंदु कुमारी छात्रावास पहुंचीं और इसकी जानकारी सदर एसडीओ और स्थानीय पुलिस को दी. सदर एसडीओ रवींद्र कुमार और एएसपी रसीद जमां ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. मृत छात्रा के माता-पिता भी परिजनों के साथ हॉस्टल पहुंच गये और हॉस्टल के कर्मचारियों पर डिका की हत्या का अारोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इस दौरान आसपास के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




