Hajipur News: बिहार विश्वविद्यालय ने जारी किया नया आदेश, स्थगित परीक्षा अब 26 मई को होगी

Hajipur News: बिहार विश्वविद्यालय ने जारी किया नया आदेश, स्थगित परीक्षा अब 26 मई को होगी
Hajipur News: (कैफ अहमद) बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने FYUG CBCS सेमेस्टर-3 की स्थगित परीक्षा को लेकर नया आदेश जारी किया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी शुद्धि-पत्र में बताया गया है कि 23 मई 2026 को द्वितीय पाली में आयोजित होने वाली SEC Course “Communication in Professional Life” Group-R की परीक्षा अब 26 मई 2026 को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी.
आपको बात दे कि पूर्व में परीक्षा अचानक स्थगित किए जाने के बाद हाजीपुर में छात्रों ने जमकर हंगामा किया था. नाराज छात्र-छात्राओं ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया था. छात्रों का आरोप था कि बिना पूर्व सूचना के परीक्षा रद्द कर दी गई, जिससे दूर-दराज से पहुंचे परीक्षार्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. अब विश्वविद्यालय द्वारा नई तिथि जारी किए जाने के बाद छात्रों में असमंजस की स्थिति कुछ हद तक खत्म हुई है.
Also Read: सड़क किनारे खड़ी डायल 112 गाड़ी में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










