Hajipur News: आइसक्रीम फैक्ट्री में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News: आइसक्रीम फैक्ट्री में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Hajipur News: आइसक्रीम फैक्ट्री में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 10 घंटे के अंदर तीन आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

Hajipur News: (सुबोध कुमार) वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया. पुलिस ने घटना के महज 10 घंटे के भीतर चोरी में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही चोरी की रकम में से 29 हजार 400 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपितों में अनिश कुमार और सोनू कुमार गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के छौकिया गांव के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपित विकास कुमार सरायपुर का निवासी बताया गया है.

फैक्ट्री के कैश रूम का ताला तोड़कर की थी चोरी

इस संबंध में सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि मंगलवार को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले चार लोगों ने कैश रूम के गेट का ताला तोड़कर तीन लाख 97 हजार 150 रुपये चोरी कर लिए थे. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार हो गए थे. मामले को लेकर गंगाब्रिज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में गंगाब्रिज थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी शुरू की.

पुलिस टीम ने महज 10 घंटे के अंदर चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान चोरी की रकम में से 29 हजार 400 रुपये नगद भी बरामद किए गए.

पूछताछ में स्वीकार किया जुर्म

गिरफ्तार तीनों आरोपितों को थाना लाकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आरोपितों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Also Read: सड़क किनारे खड़ी डायल 112 गाड़ी में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन