पश्चिम बंगाल से 5 किलो सोना लूटकांड का फरार आरोपी वैशाली से दबोचा गया, पटना सिटी में भी STF की छापेमारी
सांकेतिक तस्वीर
Senco Jewellery Gold Robbery : (नितिश सिंह) पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले में सेनको ज्वेलरी शोरूम से पांच किलो सोना लूट मामले में बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. फरार चल रहे आरोपी विनय कुमार को वैशाली जिले के विदुपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है.
Senco Jewellery Gold Robbery : (नितिश सिंह) पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले में सेनको ज्वेलरी शोरूम से पांच किलो सोना लूट मामले में बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. फरार चल रहे आरोपी विनय कुमार को वैशाली जिले के विदुपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की निशानदेही पर अन्य बदमाशों की तलाश में पटनासिटी के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, हालांकि वहां से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.
विदुपुर से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विनय कुमार वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव का निवासी है. पश्चिम बंगाल पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोचा गया. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है.
14 मई को हुई थी 5 किलो सोना लूट की वारदात
सेनको ज्वेलरी शोरूम में 14 मई 2026 को दिनदहाड़े करीब पांच किलो सोना लूट लिया गया था. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें वैशाली और समस्तीपुर के कई अपराधियों के नाम सामने आए. इसके बाद से लगातार छापेमारी की जा रही है.
CCTV फुटेज से हुई थी बदमाशों की पहचान
जांच के दौरान ज्वेलरी शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में सात बदमाशों की तस्वीरें कैद हुई थीं. पश्चिम बंगाल पुलिस ने यह फुटेज बिहार एसटीएफ को उपलब्ध कराई, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और गिरफ्तारी अभियान तेज किया गया.
पहले भी कई आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस और बिहार एसटीएफ अब तक एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इससे पहले महिला आरोपी कंचन कुमारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी बरामद की गई थी. वहीं, लूटकांड के मास्टरमाइंड बताए जा रहे सुधीर और अमन को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
हाजीपुर मंडल कारा में बंद गैंग सरगना का भी आया था नाम
जांच में इस गिरोह के सरगना के रूप में हाजीपुर मंडल कारा में बंद रोहित सिंह का नाम भी सामने आया था. रोहित वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर गांव का रहने वाला है. पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है और उससे मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
Vaishali News : अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस संयुक्त रूप से फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस लूटकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










